11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo olympics 2020: पीवी सिंधु ने कहा-शुरू से ही मैच दर मैच रणनीति पर चल रही हूं

Tokyo Olympics 2020: मौजूदा विश्व चैम्पियन अब सिंधु मेडल से मात्र एक कदम दूर हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें क्वार्टर फाइनल में जापान की अकीनो यामागुची को हराना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Jul 2021, 3:02 PM IST

sindhu.png

Tokyo olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक के सातवें दिन भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु महिला एकल अंतिम 16 के मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मैच के बाद सिंधु ने कहा कि वह ओलंपिक की शुरुआत से ही मैच दर मैच रणनीति पर चल रही हैं और आगे भी चलती रहेंगी। मौजूदा विश्व चैम्पियन अब सिंधु मेडल से मात्र एक कदम दूर हैं, लेकिन उसके लिए उन्हें जापान की अकीनो यामागुची को हराना होगा, जिनसे उनका क्वार्टर फाइनल में सामना होगा।

41 मिनट तक चला मुकाबला
रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकीं सिधु ने गुरुवार को मुशाशीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-3 पर डेनमार्क की मिया ब्लीचफेट को सीधे गेम में हराया। सिंधु ने 41 मिनट तक चले मुकाबले में मिया के खिलाफ 21-15, 21-13 से जीत दर्ज की। यामागुची की बात की जाए तो उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की गायुन किम को 2-0 से हराया। यामागुची ने यह मै 21--17, 21-18 से जीता।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: बॉक्सर सतीश मेडल से एक जीत दूर, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

कई लोगों ने समझाया टूर्नामेंट का महत्व
मैच के बाद सिंधु ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें टूर्नामेंट के महत्व को समझाया है और यह भी कहा है कि इस टूर्नामेंट में मैच दर मैच की रणनीति पर चलना बेहतर होगा। सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, बहुत से लोगों ने मुझसे यह कहा है। मैं इसे एक तारीफ के रूप में लूंगी। लेकिन मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। हर बिंदु पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, न कि सिर्फ मैच पर।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: मेडल के करीब पहुंचे तीरदांज अतनु, अंतिम 8 में किया प्रवेश

इन टूर्नामेंट्स में भी सिंधु ने किया अच्छा प्रदर्शन
पीवी सिंधु ने हमेशा बड़े टूर्नामेंटस में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो पांच साल पहले रियो डी जनेरियो में जीते गए रजत पदक और विश्व चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन से स्पष्ट है। विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने 2019 में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले 2017 और 18 में सिंधु ने रजत और 2013 तथा 2014 में कांस्य पदक जीता था।