राउंड ऑफ 32 में किया कमाल का प्रदर्शन
हालांकि राउंड ऑफ 32 प्रवीण जाणव ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में उनका निशाना अचूक रहा। पहले सेट में जाधव ने 10, 9, 10 स्कोर हासिल किए। पहले सेट में उनका कुल स्कोर 29 का रहा। वहीं दूसरे सेट में जाधव का कुल स्कोर 28 रहा। इसमें उन्होंने 9, 9, 10 स्कोर बनाए। तीसरे सेट में भी जाधव ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9, 9,10 स्कोर बनाए। तीसरे सेट में उनका कुल स्कोर 28 का रहा। राउंड ऑफ 32 के हर सेट में जाधव, गालसन बजारझापोव पर भारी रहे। बजारझापोव ने पहले सेट में 9, 9, 9 स्कोर कर कुल 27 का स्कोर किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने वापसी करते हुए कुल स्कोर 27 किया। तीसरा सेट उनके लिए खराब रहा। तीसरे सेट में वह 8, 7 और 9 का स्कोर ही कर पाए। तीसरे सेट में उनका कुल स्कोर सिर्फ 24 रहा। एक सेट जीतने पर 2 प्वाइंट मिलते हैं। ऐसे जाधव ने तीन सेट जीतकर उन्हें 6-0 से हराया।