21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tokyo Olympics 2020: नॉकआउट में पहुंची पीवी सिंधु, भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया निराश

Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हरा दिया।

2 min read
Google source verification
PV sindhu

PV sindhu

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में छठे दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर से निराश किया। ओइ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से हरा दिया। यह भारत की लगातार तीसरी हार है। वहीं भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु अपना दूसरा मुकाबला जीतकर नॉकआउट में पहुंच गई हैं। सिंधु से मेडल की उम्मीद है। पीवी सिंधु ने छठे दिन टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन महिला एकल इवेंट के ग्रुप चरण मुकाबले में हांगकांग की चेउंग गान यी को एकतरफा अंदाज में 2-0 से हरा दिया है। 35 मिनट तक चले इस मैच में सिंधु ने चेउंग को 21-9, 21-16 से हराया। इसी के साथ सिंधु ने ग्रुप चरण के अपने दोनों मुकाबले जीत लिए।

पहला सेट मात्र 15 मिनट में जीता
मैच के पहले सेट ही पीवी सिंधु विरोधी खिलाड़ी पर पूरी तरह से हावी रहीं। इसी वजह से सिंधु ने पहला सेट मात्र 15 मिनट में जीत लिया। वहीं दूयरे से में हांगकांग की खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की। दूसरे सेट में वह सिंधु से 11-10 से आगे हो गईं, लेकिन सिंधु ने गेम अंतराल के बाद वापसी करते हुए 13-12 की बढ़त बना ली। इसके बाद सिंधु ने बढ़त बनाए रखी और पांच अंक हासिल कर स्कोर 19-14 कर दिया। सिंधु ने दूसरा सेट 21 मिनट में जीता।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: नाओमी ओसाका का ओलंपिक सफर खत्म, मेडल रेस से बाहर

सिंधु से पदक की उम्मीदें
पीवी सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में मेडल की उम्मीद की जा रही है। रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में भी जीत के साथ आगाज किया। उनका पहला मुकाबला रविवार को इजराइल की सेनिया पोलिकारपोवा से हुआ। इस मुकाबले में सिंधु ने 21-7, 21-10 से आसान जीत दर्ज की थी। बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल होने से सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लिया था। टोक्यो ओलंपिक में सिंधु को महिला एकल में छठी वरीयता मिली है और उन्हें ग्रुप 'जे' में रखा गया है।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 इजराइल के जूडो प्लेयर टोहार बुटबुल के खिलाफ दो खिलाड़ियों ने किया खेलने से इंकार

महिला हॉकी टीम ने किया निराश
वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने छठे दिन एक बार फिर से निराश किया। ग्रेट ब्रिटेन से हुए मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। यह भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार है। इससे पहले नेदरलैंड्स ने भारत को 5-1 से हराया था। उसके बाद जर्मनी से भी टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को अपने आखिरी दोनों मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे। आज हुए मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन के लिए एना मार्टिन ने दो गोल किए जबकि भारत के लिए शर्मिला ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इस मैच में ग्रेट ब्रिटेन शुरू से ही भारतीय टीम पर हावी रही। ग्रेट ब्रिटेन ने शुरुआती 75 सेकेंड में ही गोल कर दिया। वहीं भारतीय टीम को शुरुआती दो क्वार्टर में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इसको टीम गोल में नहीं बदल सकी। भारत ने दूसरे क्वार्टर में एक गोल किया।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग