
Deepika Kumari
Tokyo Olympics 2020: खेलों के महाकुंभ ओलंपिक का आगाज हो गया है। इस बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी टोक्यो कर रहा ह। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन तीरंदाजी के मुकाबले हो रहे हैं। भारत की ओर से पहला मुकाबला आर्चरी का है। इसमें भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रैंकिंग राउंड में निशाना लगाया। ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार आज शाम 4.30 से शुरू होगी। हालांकि कोरोना की वजह से ओपनिंग सेरेमनी में कम ही भारतीय खिलाड़ी इसमें उपस्थित होंगे। जिन प्लेयर्स का अगले दिन मैच है, उन्हें इस ओपनिंग समारोह से दूर रहने और अपने खेल पर फोकस करने की हिदायत दी गई है। वहीं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। तीरंदाज दीपिका महिलाओं की रैंकिेंग में 9वें स्थान पर रहीं।
दीपिका ने जुटाए कुल 663 अंक
टोक्यो ओलंपिक में 204 देशों के करीब 11,000 से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। वहीं भारत की ओर से इस बार 127 एथलीट्स का दल ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले रहा है। पहले दिन भारतीय तीरंदाज दीपिका ने महिला रैंकिंग में कुल 663 अंक जुटाए। पहले हाफ में उनका स्कोर 334 और दूसरे हाफ में 329 रहा। दीपिका ने 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। वहीं अब अगले दौर में दीपिका का मुकाबला भूटान की कर्मा से होगा। कर्मा ने 616 अंक जुटाए। वहीं तीरंदाजी में टॉप थ्री में कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा।
अंकों के आधार पर मिलेगी रैंक
टोक्यो ओलंपिक के रैंकिंग राउंड में टॉप-4 में सभी तीरंदाजों ने हेरासिमेंको के रिकॉर्ड को पार किया। जंग मिन्ही ने (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे और मैक्सिको की वेलेंसिया (674) चौथे नंबर पर रहीं। वहीं तीरंदाजों को उनके अंकों के आधार पर 1 से 64 तक रैंक मिलेगी। इसमें टॉप रैंक वाले खिलाड़ी का मुकाबला 64वीं रैंक वाले से होगा। इसी तरह दूसरी रैंक वाले खिलाड़ी को 63वें रैंक वाले खिलाड़ी से मुकाबला करना होगा। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन तीरंदाजी के व्यक्तिगत पुरुषों के रैकिंग राउंड में तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीण जाधव चुनौती पेश करेंगे।
एन सान ने बनाया ओलिंपिक रिकॉर्ड
तीरंदाजी की टॉप 3 में कोरिया का कब्जा रहा। कोरिया की एन सान ने रैंकिंग राउंड में ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। एन सान रैंकिंग राउंड में टॉप पर रहीं। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 680 जुटाए जो कि ओलिंपिक रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड अब तक यूक्रेन की हेरासीमेंको लिना के नाम था। हेरासीमेंको ने 1996 के अटलांटा ओलिंपिक में रैंकिंग राउंड में 673 अंक हासिल किए थे।
Updated on:
23 Jul 2021 09:30 am
Published on:
23 Jul 2021 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
