scriptटोक्यो ओलंपिक: खेल गांव में 2 एथलीट पाए गए कोरोना पॉजिटिव | Patrika News

टोक्यो ओलंपिक: खेल गांव में 2 एथलीट पाए गए कोरोना पॉजिटिव

locationनई दिल्लीPublished: Jul 18, 2021 11:28:05 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

कोरोना के बीच टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर जापान में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने लोगों से ओलंपिक खेलों का समर्थन करने की अपील की है।

tokyop_olympics2.png
टोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन कोरोना ने इस टूर्नामेंट को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। टूर्नामेंट के आयोजन में हिस्सा लेने वाले एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं अब खेल गांव में रह रहे दो और एथलीट भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। टोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने इस बात की पुष्टि की है। यह पहला अवसर है, जब खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को कोरोना संक्रमण हुआ है। हालांकि आयोजकों ने खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
अब तक इतने लोग पाए गए कोविड 19 संक्रमित
टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, अब तक टोक्यो ओलंपिक में कोविड 19 के कुल 10 मामले सामने आए हैं। इनमें पांच व्यक्ति खेलों से संबंधित है, एक ठेकेदार और एक पत्रकार भी शामिल है। वहीं समिति के रिकॉर्ड के अनुसार, खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या 55 पर पहुंच गई है। हालांकि आयोजकों ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों को खेल गांव में ही रखा गया है या किसी अन्य जगह रखा गया है।
यह भी पढ़ें—ओलंपिक के दौरान रोजाना होंगे 80,000 कोविड टेस्ट

tokyop_olympics.png
रोजाना होगी कोरोना जांच
टोक्यो ओलंपिक के लिए खेल गांव को 13 जुलाई को खोला गया था। वहीं टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का खेल गांव में रोजाना कोरोना टेस्ट होगा। बताया जा रहा है कि ओलंपिक के लिए लगभग 11,000 एथलीटों के आने की उम्मीद है। वहीं 24 अगस्त से पैरालंपिक के लिए लगभग 4,400 एथलीटों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि टोक्यो में कोरोना की स्थिति को देखते हुए आपातकाल लगाया गया है। यह आपातकाल 22 अगस्त तक लागू रहेगा।
यह भी पढ़ें— ओलंपिक ‘A’ कट में सीधे प्रवेश करने वाले पहले भारतीय तैराक बने साजन प्रकाश

जापान के लोग कर रहे विरोध
कोरोना के बीच टोक्यो ओलंपिक के आयोजन को लेकर जापान के लोग विरोध कर रहे हैं। हालांकि टोक्यो ओलंपिक मेें खेलों का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जाएगा। इन खेलों को लेकर जापान में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने लोगों से ओलंपिक खेलों का समर्थन करने की अपील की है। वहीं शनिवार को खेल गांव में कोरोना का पहला मामला सामने आया। खेलों के आयोजन में शामिल होने आए एक विदेशी मेहमान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद इन्हें 14 दिनों के लिए आइसोलेट कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो