29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Paralympics 2020: शूटिंग में अवनि लखेरा ने दिलाया भारत को गोल्ड मेडल

Tokyo Paralympics 2020: अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में 249.6 अंक का स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं जेवलिन में देवेन्द्र ने सिल्वर और सुंदर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 30 Aug 2021, 9:34 AM IST

avani.png

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। यह गोल्ड मेडल अवनि लखेरा ने शूटिंग में जीता है। 19 वर्षी अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 249.6 का रहा और प्रथम आईं। पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत का शूटिंग में यह पहला स्वर्ण पदक है। वहीं सोमवार को डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं जेवलिन में देवेन्द्र ने सिल्वर मेडल जीता है और सुंदर सिेंह ने कांस्य पदक जीता है।

चीन की खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
जयपुर की अवनि ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में 249.6 अंक का स्कोर कर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। अवनि ने इस रिकॉर्ड में चीन की खिलाड़ी झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं इस मुकाबले में यूक्रेन की इरियाना शेतनिक ने 227.5 अंक हालि कर कांस्य पदक जीता। अवनि टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Paralympics 2020 :निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, पैरालंपिक में भारत को दूसरा पदक

निशानेबाजी में पहला पदक
टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत का यह पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले रविवार को महिला टेबल टेनिस में भाविनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीता था। ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीता।

पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर अवनि को बधाईयां भी मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया और बधाई दी। इसके अलावा स्मृति ईरानी ने भी अवनि को बधाई दी। रामरायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुए अरुण गोविल ने भी अवनि को विश किया।

जेवलिन में मिला सिल्वर और कांस्य
वहीं जेवलिन स्पर्धा में भी भारत के पैरा एथलीट्स ने कमाल का प्रदर्शन कर दो मेडल अपने नाम किए। पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।