इन राजनेताओं ने भी दी बधाई
पीम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राहुल गांधी ने भी भाविना को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा,'सिल्वर मेडल जीतकर भाविना ने भारतीय दल और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया है। आपके दृढ निश्चय और स्किल ने देश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर आपको बहुत बधाई।' वहीं राहुल गाधी ने ट्वीट करते हुए लिखा,'भाविना को सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत बधाई। आपने देश का गौरव बढ़ाया है।'