22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / दिवाली को होगा IND vs PAK मैच, ACC ने लगाई मुहर जानें पूरा शेड्यूल और डिटेल

दिवाली को होगा IND vs PAK मैच, ACC ने लगाई मुहर जानें पूरा शेड्यूल और डिटेल

अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट ओमान में आयोजित किया जाएगा। कॉन्टिनेंट की शीर्ष टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 8 Oct 2026, 2:32 PM IST

U-19 Asia Cup 2026

ओमान में होगा अंडर-19 एशिया कप 2026। (File Photo- IANS)

U-19 Asia Cup 2026: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 5 नवंबर से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। भारत की अंडर-19 टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, यूएई और नेपाल के साथ रखा गया है, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें हैं। एशिया की आठ टीमें खिताब के लिए ओमान में मुकाबला करेंगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला 8 नवंबर को

भारत की अंडर-19 टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। अंडर-19 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। भारत की अंडर-19 टीम तीसरा मुकाबला UAE से खेलेगी। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे। आगामी अंडर-19 टूर्नामेंट 50 ओवर प्रारूप में खेला जाएगा।

एशिया कप अंडर-19 टूर्नामेंट का शेड्यूल

क्र.तारीखदिनसमय (GST)समय (IST)मैचग्राउंड
15 नवंबरगुरुवार9:00 AM10:30 AMश्रीलंका vs मलेशियाOCA Ground 2
25 नवंबरगुरुवार9:00 AM10:30 AMबांग्लादेश vs अफगानिस्तानOCA Ground 1
36 नवंबरशुक्रवार9:00 AM10:30 AMपाकिस्तान vs UAEOCA Ground 2
46 नवंबरशुक्रवार9:00 AM10:30 AMभारत vs नेपाल OCA Ground 1
57 नवंबरशनिवार9:00 AM10:30 AMअफगानिस्तान vs मलेशियाOCA Ground 2
67 नवंबरशनिवार9:00 AM10:30 AMश्रीलंका vs बांग्लादेशOCA Ground 1
78 नवंबररविवार9:00 AM10:30 AMUAE vs नेपाल OCA Ground 2
88 नवंबररविवार9:00 AM10:30 AMभारत vs पाकिस्तानOCA Ground 1
99 नवंबरसोमवार9:00 AM10:30 AMबांग्लादेश vs मलेशियाOCA Ground 2
109 नवंबरसोमवार9:00 AM10:30 AMश्रीलंका vs अफगानिस्तान OCA Ground 1
1110 नवंबरमंगलवार9:00 AM10:30 AMभारत vs UAE OCA Ground 2
1210 नवंबरमंगलवार9:00 AM10:30 AMपाकिस्तान vs नेपालOCA Ground 1
1312 नवंबरगुरुवार——सेमीफाइनल 1: A1 vs B2OCA Ground 2
1412 नवंबरगुरुवार——सेमीफाइनल 2: B1 vs A2OCA Ground 1
1514 नवंबरशनिवार——FINALOCA Ground 2