30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 माह के बेटे को लेकर काम पर लौटीं बबीता फोगाट, तस्वीर शेयर कर लिखा- जिम्मेदारियां और मजबूत बनाती हैं

रेसलर बबीता फोगाट ने 13 अप्रेल को काम पर लौटने के बाद अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और हिंदी में कैप्शन लिखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Apr 2021, 11:09 PM IST

babita.png

भारत की फीमेल रेसलर बबीता फोगाट लंबे ब्रेक के बाद काम पर लौट आई हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी और बच्चे को जन्म देने की वजह से बबीता फोगाट लंबे समय से ब्रेक पर थीं। काम पर लौटने के बाद बबीता ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनका बच्चा भी साथ में नजर आया। दरअसल, रेसलर बबीता फोगाट ने 13 अप्रेल को काम पर लौटने के बाद अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और हिंदी में कैप्शन लिखा।

कर्म करना प्राथमिकता
बबीता ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने ऑफिस में बैठी नजर आ रही हैं और उनकी गोद में उनका बच्चा भी है। तस्वीर में वह बच्चे को गोद में लिए काम करती नजर आईं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जिम्मेदारियां आपको और ज्यादा मजबूत बनाती हैं। कर्म करना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बता दें कि बबीता को स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स मिनिस्ट्री हरियाणा में डेप्यूटी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति में आने की वजह से उन्होंने जॉब छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें— गीता-बबीता फोगाट की बहन ने की आत्महत्या, कुश्ती में मिली थी हार

लोगों को पसंद आ रहा कैप्नश और तस्वीर
सोशल मीडिया पर बबीता फोगाट की यह तस्वीर और उसके साथ लिखा कैप्शन काफी पसंद आ रहा है। लोग तारीफ कर रहे हैं कि बबीता काम और बच्चे दोनों को साथ में संभाल रही हैं। बता दें कि बबीता ने जनवरी में बच्चे को जन्म दिया था। अब वह मैटरनिटी लीव ब्रेक से वापस काम पर आ गई हैं। इस तस्वीर और कैप्शन के साथ उन्होंने संदेश दिया है कि बच्चा होने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं, लेकिन इसकी वजह से उनके काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि जिम्मेदारियों ने उन्हें और ज्यादा मजबूत बना दिया है।

रेसलिंग में जीत चुकी हैं ये मेडल
बता दें कि बबीता फोगाट रेसलिंग की दुनिया में बहुत फेमस रही हैं। उन्होंने देश के लिए मेडल जीते हैं। वर्ष 2010 के कॉमन वेल्थ गेम्स में बबीता ने सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2014 के कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2012 में वर्ल्ड रेसलिंग में ब्रोंज मेडल हासिल किया।