11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट (vinesh phogat) ने पोलैंड ओपन के 53 किग्रा में गोल्‍ड मेडल जीतकर साबित कर दिखाया है वह टोक्यो ओलंपिक तैयारियों में कितनी मेहनत कर रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 14 Jun 2021, 5:36 PM IST

vinesh_phogat.jpg

नई दिल्ली। हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली भारत स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट (vinesh phogat) ने टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympics 2021) से पहले पोलैंड ओपन (poland open) में 53 किग्रा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस जीत से विनेश संभवत: टोक्यो ओलिंपिक में शीर्ष वरीय पहलवान बन जाएंगी। उन्होंने यह मेडल जीतकर दिखा दिया है वह टोक्यो ओलंपिक के लिए बहुत मेहनत कर रही है। टोक्यो ओलंपिक अगले साल होगा।

यह भी पढ़ें:—PSL 2021 : साथी खिलाड़ी से भिड़े डु प्लेसिस हुए चोटिल, पिछले 2 दिन में 3 खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल

इस साल का यह तीसरा मेडल
26 वर्षीय विनेश फोगाट ने इस साल का यह तीसरा मेडल जीता है। इससे पहले उन्होंने मार्च में माटियो पेलिकोन (Matiyon Pelikon) और अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप (Asian Championship) का खिताब भी अपने नाम किया था। 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एकातेरिना पोलेशचुक के खिलाफ मुकाबले को छोड़कर विनेश को अपने किसी प्रतिद्वंद्वी से परेशानी नहीं हुई है।

बबीता से वापसी की अपील
विनेश फोगाट के पोलैंड ओपन में गोल्ड जीतने के बाद उनकी बहन बबीता फोगाट को लगातार बधाईयां मिल रही है। साथ ही उनके फैंस उनसे वापसी करने और दंगल लड़ने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:—WTC Final से पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में राहुल ने जडेजा की गेंद पर लगाया लंबा सिक्स

राजनीतिक में भाग्य आजमा रही हैं बबीता
बबीता चुनावी दंगल में उतर चुकी हैं और वह हरियाणा महिला विकास निगम (Haryana Women Development Corporation) की चेयरपर्सन भी हैं। बबीता फोगाट 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलो में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 2018 में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।