15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन साल में नहीं बनी 400 मीटर सड़क

शहर में एक ऐसी सड़क है जिसे टूटे हुए तीन साल से अधिक हो गए पर महज 400 मीटर रोड के निर्माण को दुकानदार तरस रहे हैं।

2 min read
Google source verification
road

road

श्रीगंगानगर.

शहर में एक ऐसी सड़क है जिसे टूटे हुए तीन साल से अधिक हो गए पर महज 400 मीटर रोड के निर्माण को दुकानदार तरस रहे हैं। टै्रक्टर मार्केट की इस रोड पर गहरे गड्ढों के चलते दुकानदारों की ग्राहकी ठप हो गई है।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त इस सड़क की दशा तीन साल पहले सीवरेज का काम शुरू होने से पहले अच्छी थी। चहल चौक से सूरतगढ़ रोड को जोडऩे वाली इस सड़क से एक बार गुजरने वाला वाहन चालक यहां दुबारा नहीं आना जाता। ऐसी स्थिति में यहां व्यापार के लिए बैठे दुकानदारों की क्या हालत होगी इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। नगर विकास न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल 27 सितम्बर इस सड़क के निर्माण के लिए शिलान्यास भी कर चुके हैं परन्तु इसके बाद गुजरने वाला एक-एक दिन मार्केट के दुकानदारों पर भारी पड़ रहा है। दिनभर उडऩे वाली मिट्टी की परेशानी भुगत रहे हैं वह अलग।

तीन साल से दुकानदारी ठप
तीन साल पहले सीवरेज कंपनी ने मुख्य पाइप लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा था। इसके बाद अस्थायी निर्माण कर दिया। बारिश होते ही सड़क बैठ गई, फिर किसी ने सुध नहीं ली।
-लाभसिंह, दुकानदार

आज तक नहीं सुधरी सड़क की दशा
तीन साल पहले सीवरेज कंपनी ने मुख्य पाइप लाइन डालने के लिए इस सड़क को खोदा था। इसके बाद इसकी दशा आज तक नहीं सुधरी। इससे हर आदमी परेशान है।
-रामेश्वरलाल, दुकानदार

ग्राहकी ठप, बीमारी की चपेट में आ रहे
तीन साल से ग्राहकी को तरस रहे हैं। काम तो ठप जैसा ही है। इस सड़क से दिनभर उडऩे वाली धूल-मिट्टी से दुकानदार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
-अंकित आहूजा, दुकानदार

सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं
जिस जगह हम व्यापार की आस में बैठै हैं वह पैदल चलने लायक भी नहीं है। ऊंची-नीची पुलिया और उबड़-खाबड़ सड़क से हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है।
-महेन्द्रसिंह, दुकानदार

बहानेबाजी से परेशान हो गए
सड़क क्षतिग्रस्त होने की समस्या को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके परन्तु सब बहानेबाजी कर रहे हैं। काम कोई नहीं करना चाहता। नुकसान दुकानदारों को हो रहा है।
-अमरजीत सिंह, दुकानदार

दो दिन में शुरू हो जाएगा निर्माण
पेयजल पाइप लाइन डालने और पुलिया निर्माण के चलते सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया। टै्रक्टर मार्केट की दोनों सड़कों का निर्माण दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा।
-संजय महिपाल, अध्यक्ष, नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग