29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल संचालक से फिरौती मांगने का आरोपित गिरफ्तार

पिछले दिनों लालगढ़ जाटान में एक स्कूल संचालक को मोबाइल पर फोन कर चार लाख रुपए मांगने के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
crime

demo pic

श्रीगंगानगर.

पिछले दिनों लालगढ़ जाटान में एक स्कूल संचालक को मोबाइल पर फोन कर चार लाख रुपए मांगने और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पिस्तोल बरामदगी के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

Video : कोहरे के आगोश में जिला, बस-रेल यातायात चरमराया

पुलिस ने बताया कि गांव लालगढ़ के लिटिल रोज कॉन्वेंट स्कूल के संचालक राजेश गर्ग ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसके मोबाइल पर फोन आया।फोन करने वाले ने खुद को विक्की सिहाग निवासी केराचक बताते हुए कहा कि मैं आपको गोली मार दूंगा । कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। । एक घंटे बाद फिर उसी नंबर से फोन आया और कहा कि आप शाम तक मुझे 4 लाख रुपए दो नहीं तो आपको और आपके परिवार को गोली मार दूंगा। । इस मामले में पुलिस ने आरोपित की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो श्रीगंगानगर में मिली थी। इसके बाद पुलिस आरोपित को तलाश करती रही।

Gallery : श्रीगंगानगर में छाया कोहरा, सर्दी ने दी दस्तक

रविवार को सदर पुलिस ने झगड़ा करते हुए कुछ युवकों को पकड़ा, जिसमें एक यह आरोपित भी था, जिसको लालगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपित केराचक निवासी विक्की उर्फ विकास पुत्र रामलाल सिहाग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। । पुलिस आरोपित से पिस्तोल बरामद करने का प्रयास कर रही है। ।आरोपित लालगढ़ में स्कूल संचालक को धमकी देने के बाद पंजाब चला गया। इसके बाद यहां आकर उसने फाइनेंस की वसूली के लिए काम शुरू कर दिया।

Video : कार के लिए दोस्त ने ही दिया दगा, चाकुओं से गोदकर नहर किनारे पटका

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग