
केंद्राधीक्षक मिली अनुपस्थित, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के दौरान दोपहर को केंद्र अधीक्षक की अनुपस्थित मिली। एसडीएम रीना छींपा के विद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंंचने के दौरान यह खामी सामने आई। खास बात यह रही कि एसडीएम के केंद्र अधीक्षक के बारे में जानकारी मांगने पर केंद्र पर मौजूद एक व्याख्याता ने खुद को ही केंद्र अधीक्षक बता दिया। इस मामले में एसडीएम ने केंद्र अधीक्षक से जवाब तलब किया है। उन्होंने इस पत्र की प्रति जिला कलक्टर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और जवाहर नवोदय विद्यालय, महियांवाली के प्रधानाचार्य को इसकी प्रति भिजवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी रीना छींपा जब जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए पहुंंची तो केंद्र अधीक्षक रेणु चौहान वहां मौजूद नहीं मिली। इस पर उपखंड अधिकारी ने केंद्र अधीक्षक के बारे में जानकारी चाही तो मौके पर मौजूद व्याख्याता राजकुमार ने स्वयं को केंद्र अधीक्षक बताया। इस पर उपखंड अधिकारी उसी समय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क किया और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस पर रेणु चौहान के संबंधित विद्यालय का केंद्र अधीक्षक होने की जानकारी मिली तथा उनके अनुपस्थित होने पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा।
Published on:
07 Apr 2019 06:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
