scriptमहिला शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज की जागृति के लिए आगे आएं | Come forward to promote women's education and environmental protection | Patrika News

महिला शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज की जागृति के लिए आगे आएं

locationश्री गंगानगरPublished: Jul 26, 2021 01:52:21 pm

Submitted by:

Krishan chauhan

-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था संवाद कार्यक्रम-पौधरोपण की मुहिम शुरू की

महिला शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज की जागृति के लिए आगे आएं

महिला शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज की जागृति के लिए आगे आएं

महिला शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज की जागृति के लिए आगे आएं

-राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था संवाद कार्यक्रम-पौधरोपण की मुहिम शुरू की

श्रीगंगानगर.समाज की जागृति,एकता व महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का रविवार को पुरानी मंडी घड़साना स्थित बावरी समाज के गौंसाई मंदिर में संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालूराम बावरी ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक संतोष बावरी ने कहा कि समाज ने बेटियों का मान-सम्मान करते हुए आगे बढ़ाया है। समाज की चार विधायक बेटियां बनी है। समाज के लिए पूरी तरह से एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिमला देवी बावरी ने कहा कि समाज संगठित होकर हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था महिला शिक्षा को बढ़ावा दे रही है।आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई करवाई जा रही है।
एक-एक पौधा का वितरण किया
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायसिंहनगर की अध्यक्ष रामदेवी बावरी ने कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण संस्था ने एक मुहिम शुरू की है। कार्यक्रम में शामिल सदस्यों को एक-एक पौधा वितरण किया गया।
कुरीतियों का त्याग करने का लिया संकल्प
संवाद कार्यक्रम में संस्था के बाबा जगतार सिंह,प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,कोषाध्यक्ष पन्ना लाल भाटी,संगठन मंत्री सुखविंद्र सिंह,जिलाध्क्ष रामजी लाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार राठौड,प्रभुदयाल बावरी,रावला तहसील अध्यक्ष सेवानिवृत कैप्टन भगवान सिंह,अनूपगढ़ अध्यक्ष भैराराम,सरपंच शिंगारी देवी,सरपंच राजकुमार,सरपंच पति सोहन लाल,मेघराज,तुलसाराम आदि ने कहा कि जहां पर समाज की एकता व जागृति की बात आती है। वहां पर सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौका पर समाज में व्याप्त कुरीतियों में का त्याग करने का संकल्प लिया गया।
संगठन में ही शाक्ति है
प्रधानाचार्य श्रवणराम चौहान ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। इसलिए हम समाज की जागृति व सेवा के लिए एकजुट होकर मेहनत करनी चाहिए। संस्था पूर्व उपाध्यक्ष छोटूराम बावरी ने कहा कि हमको एकजुट होकर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी बहुत से प्रतिभाएं हैं उनको आगे बढ़ाना की पहल करनी चाहिए। संस्था के विशिष्ट सम्मानीय सदस्य प्रभुदयाल बावरी ने कहा कि अनूपगढ़ क्षेत्र ने साबित किया है कि हम सब एक है। जिलाध्यक्ष रामजी लाल ने ने संस्था से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए और उन्होंने कहा हम सबको एक-दूसरे का मान-सम्मान करना चाहिए।
———-
मास्टर आनंद तहसील अध्यक्ष चुना गया
राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था की घड़साना ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन कर मास्टर आनंद कुमार को तहसील अध्यक्ष व मुखपाल सिंह को सचिव चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सादासिंह,उपाध्यक्ष पतराम बावरी,उप सचिव रामकिशन,कोषाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह,संगठन मंत्री रामकिशन व हरमेल सिंह व मीडिया प्रभारी मोहन लाल चौहान को चुना गया। जिला कार्यकारिणी में श्रवण राम चौहान,सोहन लाल पंवार,ठाणा सिंह,बलवंत सिंह,सुखदेव सिंह व प्रदेश कार्यकारिणी में खेताराम,रामजीलाल,मक्खन सिंह,लक्ष्ण राम व लालू राम को चुना गया। संस्था का एक अगस्त को अनूपगढ़ में संवाद कार्यक्रम होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो