12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बोले, मंत्रिमंडल में श्रीगंगानगर जिले को भी मिलेगा प्रतिनिधित्व

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिस तरीके से सीएम बनाने के लिए भजनलाल शर्मा का चयन किया, उसी तरह प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification
cp joshi comment rajasthan Cabinet Expansion

श्रीगंगानगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने जिस तरीके से सीएम बनाने के लिए भजनलाल शर्मा का चयन किया, उसी तरह प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सुगठित सुंदर सुदृढ़ होकर आगे बढ़ेगा। मंत्रिमंडल में श्रीगंगानगर जिले को भी उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल शर्मा का वादा, राजस्थान में कोई भी योजना नहीं होगी बंद पर बेहतर होगी

पूर्व पीएम वाजपेयी का किया याद
इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वाजपेयी ने राजनीतिक जीवन में जिस शुचिता को धारण किया वह एक उदाहरण है। आजादी के बाद वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने गांव गुवाड़ और गरीब पर फोकस किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क योजना के माध्यम से हर एक गांव को जोड़ने का काम किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग