100 फीट रोड पर डेढ़ माह से लाइट बंद
प्रवेश के रास्तों के अलावा बात अगर अंदरुनी रोड की करें तो 100 फीट डिवाइडर रोड पर डेढ़ महीने से अंधेरा पसरा है। यहां एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। कॉलोनी के विनोद गेदर, रिछपाल, सुनील जाखड़, इंद्रजीत, ओमप्रकाश, तेजेंद्रपाल, रिछपाल राठौड़, सुरेंद्र, भारमल, मूलसिंह आदि ने बताया कि छिना-झपटी की घटनाएं होने के बाद यूआईटी को कई बार लिखित में अवगत करा चुके हैं। लेकिन सौ फुट डिवाइडर रोड पर स्ट्रीट लाइट सही ही नहीं कर रहे हैं।