यह नाला मोती पैलेस से शुरू होकर मिनी मायापुरी होते हुए उदाराम चौक,रवि चौक हुआ कब्रिस्तान के गड्ढे तक जाता है। लगभग दो किमी लंबा यह नाला सिल्ट से अटा हुआ है। यह नाला आदर्श टाकीज, विद्युत निगम के एईएन ऑफिस के पास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर दो और आसवाल वाटिका के आगे तक गंदे पानी से ओवरफ्लो हो गया है, जिस कारण पानी सड़क पर आ गया है। इस कारण यहां से स्कूली बच्चे और आम लोगों का निकलना ही मुश्किल हो गया है।