किसान चाहते थे कि मुख्यमंत्री वहां कुछ देर रुके और उनकी नहरी पानी और समर्थन मूल्य पर खरीद से संबंधित समस्या सुने। बल प्रयोग से पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की गंगानगर किसान समिति के नेताओं से कई बार वार्ता हुई। लेकिन इसमें मुख्यमंत्री के वहां रुकने और किसानों की समस्या सुनने पर सहमति नहीं बन पाई। पदमपुर में शाम को जैसे ही मुख्यमंत्री की जनसभा समाप्त हुई और उनके गौरव रथ पर सवार होकर इस मार्ग पर आने की संभावना बनी, उससे पहले ही पुलिस हरकत में आ गई।