
चलते ट्रक के केबिन में आग लगने से चालक झुलसा
श्रीगंगानगर. नेशनल हाईवे पर रात्रि सवा दो बजे चलते ट्रक के केबिन में आग लगने से ट्रक चालक झुलस गया। श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ आ रहे एक खाली ट्रक के केबिन में गुरुवार रात्रि सवा दो बजे श्योपुराकस्सी के निकट अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक मामूली रूप से झुलस गया। झुलसे चालक को आपातकालीन सेवा 108 की सहायता से सूरतगढ़ के राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को छुट्टी दे दी गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ढाबा संचालकों की मदद से आग पर काबू पाया। फिलहाल घटना के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। ट्रक मालिक सूरतगढ़ निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
19 Oct 2018 11:46 am
Published on:
19 Oct 2018 11:46 am
