15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : सूरतगढ़ में होगी मूंगफली की सरकारी खरीद

नई धानमण्डी में मूंगफली की सरकारी खरीद सोमवार से क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से प्रारम्भ होगी।

2 min read
Google source verification
photo

cooperative society

सूरतगढ़.

नई धानमण्डी में मूंगफली की सरकारी खरीद सोमवार से क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से प्रारम्भ होगी। इसके लिए राजफैड की ओर बारदाना की व्यवस्था की जा रही है। मण्डी में मूंगफली खरीद की प्रक्रिया मूंग की तरह ई मित्रा के माध्यम से होगी।मूंगफली की सरकारी खरीद की प्रक्रिया को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। सूरतगढ़ के टिब्बा क्षेत्र में मूंगफली का उत्पादन अधिक रहता है। किसान फसल को बीकानेर जिले के लूणकरनसर व महाजन में जाकर बेचान करता है। इससे समय व व्यय अधिक रहता है। इस बार किसानों की मांग पर राज्य सरकार की ओर से सूरतगढ़ की नई धानमण्डी में मूंगफली की सरकारी खरीद करने की स्वीकृति प्रदान की है।

राजफैड की ओर से क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से मूंगफली की सरकारी खरीद सोमवार से प्रारम्भ होगी। इसके लिए राजफैड व क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से तैयारिया शुरु हो गई है।क्रय विक्रय सहकारी समिति व्यवस्थापक मंजू सहारण के अनुसार मूंग की सरकारी खरीद की तरह की मूंगफली की खरीद होगी। मूंगफली विक्रय के लिए किसानों को ई मित्रा पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया से गुजरता होगा। अब तक पांच किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि मण्डी में मूंग खरीद के तहत अबतक समिति के पास करीब दो सौ बैग पड़े हैं। अगर बारदाना नहीं पहुंचा तो उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार इन बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4450 रुपए भाव, 25 क्विंटल होगी खरीद कृषि उपज मण्डी समिति सचिव नवीन गोदारा के अनुसार मण्डी में मूंगफली की सरकारी खरीद सोमवार से शुरु होगी। इस बारे में राजफैड के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। इस बार मूंगफली के भाव 4450 रुपए है तथा एक किसान से पचीस क्विंटल मूंगफली खरीद की जाएगी। मण्डी में क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से मूंगफली की खरीद होगी। राजफैड की ओर से बारदाना की व्यवस्था की जा रही है। वही विधायक राजेन्द्र भादू ने कहा कि पहली बार क्षेत्र में मूंगफली की सरकारी खरीद शुरु हो रही है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। इस बार भाव भी अच्छे चल रहे हैं। सोमवार से नई धानमण्डी में खरीद कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग