24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमराह’ में गूंजा ‘मतदान, महादान’ का नारा, लिया जागृति का संकल्प

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
hamrah programme

'हमराह' में गूंजा 'मतदान, महादान' का नारा, लिया जागृति का संकल्प

-बढ़ेंगे कदम तभी तो फिट होंगे हम और स्वच्छ होगा देश

श्रीगंगानगर। 'राजस्थान पत्रिका' के रविवार को इन्दिरा वाटिका में रखे गए कार्यक्रम 'हमराह' ने 'बढ़ेंगे कदम तभी तो फिट होंगे हम और स्वच्छ होगा देश' संदेश दिया गया। काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने दांया हाथ आगे कर मतदाता जागृति का संकल्प लिया। उन्होंने दोहराया कि न केवल खुद 6 मई को लोकतंत्र के महायज्ञ में वोट के माध्यम आहुति डालेंगे, अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

'हमराह' में फन के साथ बात हुई हेल्थ और स्वच्छ राजनीति की। सबने माना कि जितना जरूरी परिवार में खुशियों का होना है उतना ही जरूरी है देश में स्वच्छ राजनीति का होना। पार्क में नियमित घूमने आने वालों के अलावा काफी अन्य भी आए और बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। सर्वप्रथम उर्वशी और वेदांत ने गणेश वंदना की। छोटे-छोटे बच्चों ने योग के कई कठिन आसनों प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। कई अन्य जनों ने भी नृत्य प्रस्तुति दी। पाठशाला स्कूल और धूम स्केटिंग क्लब, रूपिना अरोड़ा शर्मा, अनिल सोनी, प्रियंका सोनी, मुकेश सेठी आदि का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।

-सब रहे संग, रह गए दंग

स्केटिंग के साहसिक करतबों को दिखाने वाले बच्चे संग रहे, इन्होंने खूब दंग किया। चार साल से भी कम का ओजस जैन आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अपनी चुस्ती-फुर्ती, संतुलन और साहस से साबित किया कि हौंसले हो तो उम्र का कम या ज्याद होना कोई मायने नहीं रखता। मुख्य सड़क पर स्केटिंग करते हुए बच्चों ने रैली भी निकाली और 'मतदान, महादान' के नारे लगाए।

-चाय पर हुई खूब चर्चा

नियमित घूमने आने वालों के दो समूह पार्क में अलग-अलग जगह मौजूद थे, इन्होंने चाय के साथ देश की राजनीति पर चर्चा की। 'राजस्थान पत्रिका' के मतदाता जागृति के लिए की जा रही कोशिश की इन्होंने सराहना की। पार्क में एक तरफ बेडमिंटन खेला जा रहा था, पास में उडऩ तश्तरी फेंकने-पकडऩे का खेल चल रहा था। दूसरी तरफ योग, आसन-प्राणायाम किया जा रहा था। मुख्य द्वार के नजदीक फाइन आर्ट की छात्रा मंजू छिम्पा चित्र बनाने में मशगूल रही, इस पर मतदाता जागृति का संदेश दिया और 'वोट करें वफादारी से, चयन करें समझदारी से' नारा भी लिखा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग