3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में धूप, रात को ठंडक

-गुरुवार देर रात शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 9 Mar 2018, 9:59 PM IST

demo pic

demo pic

-गुरुवार देर रात शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी


श्रीगंगानगर.

इलाके में मौसम के तेवर अब भी दिन में धूप और रात को ठंडक वाले हैं। गुरुवार आधी रात के बाद शहर के कुछ इलाकों में हुई हलकी बूंदाबादी ने शुक्रवार को हलका सर्द कर दिया। हालांकि बाद में खिली धूप से गर्मी का असर ही अधिक नजर आया। देर रात आई हुई इस बूंदाबांदी को मौसम विभाग ने ट्रेस नहीं किया है।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में नौ स्टेट हाईवे टोल फ्री

मौसम विशेषज्ञ इसे स्थानीय स्तर पर हुई बादलवाही का नतीजा बता रहे हैं। उनका कहना है इन दिनों में तापमान के लगातार बढऩे के ही आसार हैं। यह मौसम के बदलाव का दौर है। गुरुवार देर रात हुई बूंदाबांदी का असर देर तक रहने वाला नहीं है अगले कुछ दिन में गर्मी और बढ़ सकती है।

Video : पीएम की सभा में काले झंडे दिखाने के मामले में एक जना हिरासत में

चलने लगे पंखे

इस बीच तापमापी का पारा शुक्रवार को 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और इसके साथ ही मौसम पर इसका असर भी नजर आने लगा है। अब तक हलकी सर्दी से बचाव की कोशिश कर रहे लोग अब धीमी गति से पंखे भी चलाने लगे हैं वहीं सड़कों के किनारे लगे ज्यूस कॉर्नर भी मौसम में बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

खेल मैदान के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभाएं

अब बढ़ता रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां के अनुसार गुरुवार रात मौसम में आया बदलाव स्थानीय परिस्थितियों का नतीजा था। इन दिनों तापमान बढऩे की ही संभावना है। अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

दफनाने के एक माह बाद कब्र से शव निकाल दोबारा पोस्टमार्टम

विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष किसान सभा का प्रदर्शन

Video: ठुकराणा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़