कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शिवसिंह भाटी का कहना है कि महात्मा ज्योतिबा फूले मंडी श्रमिक कल्याण योजना संचालित की जा रही है। इसमें एक अप्रेल से 31 मार्च 2024 तक श्रमिक वर्ग की महिलाओं को प्रसूति सहायता तीन महिलाओं को,विवाह सहायता 82 बेटियों को,छात्रवृति सहायता 11 बच्चों को और पितृत्व सहायता 24 मजदूरों को दी गई है। इस हिसाब से श्रीगंगागनर जिले की सभी मंडियों के श्रमिकों को 42,74,655 लाख रुपए की राशि की आर्थिक सहायता विभागीय योजनाओं में स्वीकृत किए गए हैं।