
police
पटाखा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज
अनूपगढ(श्री गंगानगर).
गुरुवार रात्रि स्थानीय पुलिस ,प्रशासन तथा नगरपालिका ने छापा मार कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार की एक दुकान से लाखों रुपए के पटाखे जब्त कर दुकान संचालक के खिलाफ भारतीय विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज किया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए स्थाई तथा अस्थाई लाइसेंस जारी किए थे तथा पब्लिक पार्क के पास पटाखा विक्रेताओं को पटाखा बेचने के जगह उपलब्ध करवाई थी। लेकिन कुछ पटाखा विक्रेताओ ने उक्त स्थान पर दुकाने नही लगाई तथा मुख्य बाजार में पटाखे बेचने जारी रखे। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार देर शाम कार्रवाई करते हुए भोला पंसारी की दुकान पर छापा मारा जहां भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि दुकानदार के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस नही था। भोला पंसारी के गोदाम में रखे सभी पटाखे जब्त कर भोला पंसारी के संचालक पर भारतीय विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में तहसीलदार दानाराम पुलिस उपाधीक्षक सोहनराम नगरपालिका सफाई निरीक्षक बृजनाथ मिश्रा भी साथ रहे।
विश्वकर्मा जयंती धूम धाम से मनाई
शहर के विश्वकर्मा मंदिर स्थित गुरुद्वारे में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार से रखे गए अखण्ड पाठ का भोग डाला गया तथा रागी जत्थों द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया गया। रागी जत्थों ने विश्वकर्मा के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के सभी लोगों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर कस्बे के सभी मिस्त्री व अन्य साध संगत मौजूद थी। परंपरा के अनुसार सभी मिस्त्री इस दिन अपने औजारों की साफ सफाई करते है। बताया जाता है कि मिस्त्रियों द्वारा जो कार्य किये जाते है, इन सभी कार्यो की रचना विश्वकर्मा द्वारा की गई थी। इसलिए मिस्त्री विश्वकर्मा जी को अपना गुरु मानते है तथा इस दिन अपना कारोबार बंद रखकर धूमधाम से इस दिन को मनाया जाता है।
Published on:
20 Oct 2017, 4:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.