मगर लोगों को अब भी इससे कोई राहत नहीं मिली है। ऑनलाइन प्रक्रिया में परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फार्म को भरना होता है इसमें पहचान के दो दस्तावेज और जन्म संबंधी दस्तावेज स्कैन कर इसे अपलोड करना पड़ता है।परिवहन विभाग से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख ली जा सकती है। आवेदक को उसी दिन डीटीओ कार्यालय जाकर अन्य फार्मलिटी पूरी करनी होती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आम आदमी ई-मित्रा कार्यालय से मदद ले सकते हैं। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह योजना शुरू की गई पर हकीकत में अब भी इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोगों को एजेंटों की जरूरत महसूस हो रही है।