2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीआईपी को सुविधा, सामान्य को दुविधा, रात्रि में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं मिलने का मामला

- शहर में रात्रि में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं मिलने का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 26 Apr 2018, 9:48 PM IST

news

petrol pump

- शहर में रात्रि में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं मिलने का मामला
श्रीगंगानगर.

पेट्रोलियम पदार्थों का वितरण भले ही आवश्यक सेवाओं में शामिल हैं, लेकिन गंगानगर में यह आवश्यक सेवा रात्रि के समय बंद रहती है। इस मामले में रोचक तथ्य यह है कि वीआईपी श्रेणी वाले अधिकारियों और एम्बुलेंस के लिए देर रात्रि में भी पेट्रोल-डीजल देने की सुविधा उपलब्ध है। अगर किसी आम आदमी को रात 11 बजे के बाद पेट्रोलियम पदार्थ की जरूरत पड़े तो उसे दुविधा का सामना करना पड़ेगा।

सरकारी गाडिय़ों और एम्बुलेंस को सुविधा

कोतवाली के साथ लगते भारत पेट्रोलियम पम्प पर 24 घंटे सुविधा होने का दावा किया गया है। पेट्रोल पम्प के मालिक कृष्ण मील बताते हैं कि उनके पेट्रोल पम्प पर रात्रि के समय पुलिस व प्रशासन की गाडिय़ों में डीजल और पेट्रोल भरा जाता है। । 108 एम्बुलेंस भी उनके पेट्रोल पम्प पर रात्रि के समय डीजल लेने के लिए आती है, लेकिन इसके साथ ही वे मानते हैं कि उनके पेट्रोल पम्प पर रात्रि 10 बजे के बाद आम उपभोक्ता के वाहन में पेट्रोल-डीजल नहीं भरा जाता। वे बताते हैं कि इसकी मुख्य वजह सुरक्षा के प्रति पूरा भरोसा नहीं होना भी है।

रात को पम्प खुला रखना झंझट

शहर के ज्यादातर पेट्रोल पम्प के मालिक मानते हैं कि रात्रि के समय कुछ एक भले आदमियों को छोड़कर ज्यादातर शराब पीए हुए लोग आते हैं। ये अराजक तत्व पेट्रोल-डीजल भरवाने के बाद भुगतान भी नहीं करते। सेल्स कर्मचारी जब विरोध करते हैं तो उनसे मारपीट व छीनाझपटी की वारदात करते हैं। ऐसी स्थिति में पेट्रोल पम्प के मालिक रात्रि के समय पेट्रोल पम्प को बंद रखना ही उचित मानते हैं। रात्रि के समय पेट्रोलियम पदार्थ की कम बिक्री और इसके लिए पम्प पर अतिरिक्त कर्मचारी रखने के झंझट को देखते हुए पेट्रोल पम्प के मालिक रात्रि के समय पम्प को बंद रखना उचित मानते हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़