30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : चालान फार्म खत्म, समझाइश का दौर शुरू

शहर में इन दिनों यातायात पुलिस वाहनों के चालान काटने की बजाय वाहन मालिकों से समझाइश कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 23 Oct 2017, 8:53 PM IST

police

police

श्रीगंगानगर.

शहर में इन दिनों यातायात पुलिस वाहनों के चालान काटने की बजाय वाहन मालिकों से समझाइश कर रही है। अत्यधिक जरूरी होने पर ही चालान काटे जा रहे हैं।वजह है कि यातायात पुलिस के पास चालान फॉर्म कम हैं, इस कारण अब वाहन मालिकों से समझाइश का दौर चल रहा है। अत्यधिक जरूरी होने पर ही वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि दीपावली से पहले नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर चालान की कार्रवाई जारी थी। इस दौरान प्रतिदिन दर्जनों वाहनों के चालान काटे जा रहे थे।इस कारण चालान फॉर्म कम होते गए। दीपावली की छुट्टियों के कारण जयपुर से चालान फॉर्म नहीं मंगवाए जा सके। फार्म कम होने से यातायात पुलिस की ओर से शहर में अब वाहन जांच अभियान के दौरान चालान काटने के बजाय समझाइश अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना कागजात पाए जाने व अधिक सवारी बैठाने वालों से समझाइश की जा रही है। यह सिलसिला कई दिन से चल रहा है।


अन्य थानों से मांगे फार्म

- वाहन जांच के दौरान एमरजेंसी होने पर ही वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। अन्य थानों से चालान फॉर्म मंगवाए गए हैं। स्थिति गंभीर होने पर ही वाहन का चालान किया जाता है। इसके अलावा अन्य वाहन चालकों को समझाइश कर भेज दिया जाता है।

जयपुर से मंगवाए गए हैं फॉर्म
सोमवार को एक पुलिसकर्मी को फॉर्म लाने के लिए जयपुर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। दीपावली की छुट्टियां होने के कारण फॉर्म पहले नहीं मंगवाए जा सके थे। फॉर्म आते ही वाहनों के चालान काटने की कार्रवाई मे तेजी लाई जाएगी।

इनका कहना है
- दीपावली की छुट्टियों के कारण चालान फॉर्म खत्म हो गए थे। इस कारण समझाइश का दौर चल रहा है। इमरजेंसी के लिए अन्य थानों से चालान फॉर्म मंगवाए गए हैं। फॉर्म लाने के लिए पुलिसकर्मी को जयपुर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। फॉर्म आते ही चालान काटने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुशील कुमार, प्रभारी यातायात थाना, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़