बोग्स ग्राहक भेजकर दी दबिश
पुलिस ने वार्ड एक निवासी राजो उर्फ चांदनी देवी के पास बोग्स ग्राहक भेजकर दबिश देते हुए वैश्यावृति का मामला पकड़ा। इस मामले में राजो देवी उर्फ चांदनी (32), वार्ड 14 नई धानमण्डी घड़साना निवासी रेशमा देवी (30) सहित ठुकराना निवासी अख्तर (23) और सूरतगढ़ के वार्ड 1 निवासी रमजान (23) को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस दल में सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, कांस्टेबल सज्जन कुमार, सलीम पठान, संजय, महिला कांस्टेबल प्रकाश आदि शामिल थे।