मलमास में शादियां और शुभ कार्य बंद होने के साथ ही सब्जियां आम आदमी के बजट में आ गई है। 15 से 20 दिनों में सब्जियों के दाम में 25 से 30 फीसदी की गिरावट आई है।टमाटर, गाजर, प्याज, हरी मीर्च, गोभी आदि में गिरावट का दौर जारी है। व्यापारियों और दुकानदारों के मुताबिक अभी सब्जियों में और भी गिरावट आएगी। इसका एक कारण लोकल स्तर पर होने वाली सब्जियां भी बाजार में आना रहा है।