अनुमति ले रहे हैं: जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वाहनों, होर्डिंग, बैनर आदि की अनुमति उम्मीदवार ले रहे हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए उम्मीदवारों को इनकी अनुमति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग दिशा निर्देशों के विपरीत किसी उम्मीदवार का प्रचार होता है तो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यवाही के लिए सक्षम है।