29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले – अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले – अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

Rajasthan cabinet New update : राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट। श्रीगंगानगर में राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अभी छोटा मंत्रिमंडल आएगा, बाद में विस्तार किया जाएगा। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों और जनता में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 24 Dec 2023, 9:52 PM IST

c_p_joshi.jpg

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी

राजस्थान कैबिनेट का विस्तार कब होगा। मौजूद वक्त में राजस्थान के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम चुन लिए गए हैं। राजस्थान कैबिनेट के विस्तार पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बड़ा बयान दिया। करणपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को प्रचार के लिए श्रीगंगानगर पहुंचे राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि अभी छोटा मंत्रिमंडल आएगा, बाद में विस्तार किया जाएगा। यह बात यह इशारा कर रही है कि छोटा मंत्रिमंडल में अनुभवी और दिग्गज नेताओं को जगह मिलने की कम संभवानाएं है। श्रीगंगानगर में मीडिया से बात करते हुए सीपी जोशी ने कहा उनके लिए करणपुर विधानसभा चुनाव काफी अहमियत रखता है।

कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत

राजस्थान मंत्रिमंडल के गठन पर कांग्रेस के उठाए सवाल पर तीखा जवाब देते हुए सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। अभी तक कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष तक तय नहीं कर पाई है। जबकि राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों का शपथ ग्रहण हो चुका है और अब जल्द ही मंत्रिमंडल का भी गठन हो जाएगा। इस मंत्रिमंडल में सभी वर्गों को जगह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - Video : राजस्थान की राजनीति से दूर सचिन पायलट..! Congress आलाकमान ने दी यहां की जिम्मेदारी

पर क्या हुआ जनता ने उन्हें नकार दिया

श्रीगंगानगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण है। हम जनता के लिए काम करने में विश्वास करते हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई हथकंडे अपनाए थे, पर क्या हुआ जनता ने उन्हें नकार दिया। राज्य की जनता ने कांग्रेस की गारंटियों को दरकिनार करते हुए पीएम मोदी पर विश्वास जताया।

करणपुर सीट को भी जीतेगी भाजपा

कांग्रेस को आइना दिखाते हुए सीपी जोशी ने कहा देश की जनता सपने नहीं, बल्कि हकीकत बुनती है। यही वजह है वो मोदी को चुनते हैं। भाजपा करणपुर सीट को भी जीतेगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

यह भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, बोले गजेंद्र सिंह शेखावत