परिवहन विभाग के कार्यवाहक निदेशक प्रशासन चांदमल वर्मा ने चालकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। बीकानेर जोन में 130 चालकों की भर्ती की जाएगी, जिनमें श्रीगंगानगर को 17, अनूपगढ़ को 35, बीकानेर को 22, हनुमानगढ़ को 24 और सरदारशहर को 32 चालक मिलेंगे। इससे इन डिपो में बसों का संचालन सुगम होगा।