13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा से निकाली कलश यात्रा

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
religious

श्रद्धा से निकाली कलश यात्रा

श्रीकरणपुर में आज से शुरू होगी श्रीमद् भक्तमाल कथा


श्रीकरणपुर.

वार्ड 17 स्थित विवेकानंद पार्क में श्रीमद् भक्तमाल कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। दुर्गा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा से पहले कथावाचक आचार्य ऋषिकृष्ण गिरि के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंदिर में इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। डीजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा मुख्य बाजार सहित कस्बे के अन्य मार्गों से होकर निकली।

मानव सेवा समिति अध्यक्ष डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, देवेन्द्र सैन, राधाकृष्ण शर्मा, मानकचंद लिम्बा, चंद्रवीर शर्मा, इंद्रजीत मुंजाल व सत्य सांवरिया आदि ने सहयोग किया। कलश यात्रा कस्बे के जिन मार्गों से गुजरी वहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। सेवादार लालचंद लिम्बा ने बताया कि रविवार से कर्मचारी कॉलोनी स्थित विवेकानंद पार्क में श्रीमद् भक्तमाल कथा का आयोजन होगा। इसमें 28 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संगीतमय कथा होगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग