उधर, आरएएस चयनित जगविंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में भी उन्होंने आरएएस परीक्षा उतीर्ण की थी। इस दौरान उनका 304वां रैंक आया। इसके बाद उन्हें वाणिज्यिक कर विभाग में नौकरी मिली लेकिन अच्छे रैंक की उम्मीद में उन्होंने नियमित रूप से अपनी तैयारी जारी रखी। यही वजह रही कि इस बार उन्होंने 51वां रैंक हासिल किया। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता दारासिंह बराड़ को देते हैं।