सूरतगढ़। भारतीय सेना में रुपए लेकर भर्ती कराने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एन्टी टेरिस्ट सेल (एटीएस), मिल्ट्री इंटेलीजेंस व सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने बस स्टैण्ड के पास मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित भारतीय सेना का भगौड़ा सिपाही है। आरोपित के कब्जे से बनाई गई भारतीय सेना की फर्जी माहरे बरामद हुई है तथा जोधपुर, बाडमेर, जालौर, नागौर व बीकानेर जिलों में करीब 50 अभ्यार्थियों से करीब एक करोड़ रुपए से अधिक राशि की धोखाधड़ी करने की बात सामने आई है।