12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : पांच माह पहले सड़क खोद भूल गए

जवाहर नगर जैसा पॉश इलाका जहां सीवरेज कंपनी यूईएम के सड़कें उखाडऩे से बर्बादी के आंसू बहा रहा है।

2 min read
Google source verification
sewerage work

sewerage work

श्रीगंगानगर.

जवाहर नगर जैसा पॉश इलाका जहां सीवरेज कंपनी यूईएम के सड़कें उखाडऩे से बर्बादी के आंसू बहा रहा है वहीं शंकर कॉलोनी और उसके आसपास के इलाके वाले लोग नई कंपनी एल एंड टी के ढुलमुल वाले रवैये से परेशान हैं।

हनुमानगढ़ रोड से सटी शंकर कॉलोनी की गली नंबर तीन में सीवरेज की पाइप लाइन डालने के लिए सीवरेज कंपनी एल एंड टी ने अच्छी-भली सड़क को उखाड़कर गांव जैसा रास्ता बना दिया।मोहल्ले के लोग और पार्षद बार-बार गुहार करते रहे परन्तु किसी की नहीं सुनी गई। अब चार-पांच दिन पहले इस गली में दो गहरे गड्ढे खोद चैम्बर बनाए गए हैं। इस कॉलोनी में सुभाषचन्द्र वाटिका भी बनी हुई है लेकिन सड़क का नामोनिशान मिटने से पार्क भी वीरान है।

तीन माह में काम पूरा करने का दिया था आश्वासन
चार महीने पहले सीवरेज कंपनी ने जब सड़क को तोड़ा तो तीन माह में सीवर और पेयजल पाइप लाइन डालने का आश्वासन दिया था परन्तु अभी तक काम की प्रगति जीरो है।
-नक्षत्रसिंह बराड़, वार्डवासी, वार्ड 31


पेयजल पाइपों में आ रहा गंदा पानी
सड़क तोड़ देने से नालियां वगैरह टूट गई। इससे पेयजल पाइपें भी क्षतिग्रस्त हुई। कई बार तो पेयजल सप्लाई में गंदे पानी की आपूर्ति हो जाती है। इससे मोहल्लावासी परेशान हैं।
-रामपाल, वार्डवासी, वार्ड 31

सिस्टम से काम होता तो सबको राहत मिलती
सिस्टम से काम होता तो सभी मोहल्लावासियों को राहत मिलती परन्तु शैड्यूल के अनुसार काम नहीं होने से आमजन परेशान हैं। राहत की जगह लोग परेशान हो गए हैं।
-आरपीएस चौहान, वार्डवासी, वार्ड 31

अभी भी जल्द काम की उम्मीद नहीं
चार महीने गुजर जाने के बावजूद अभी भी जल्दी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कारण कि गली में जो चैम्बर बनाए गए हैं उनका लेवल सही नहीं है जिससे दिक्कत आ सकती है।
-संदीप शास्त्री, वार्डवासी, वार्ड 31

सीवरेज कंपनी कर रही मनमर्जी से काम
मैंने सीवरेज कंपनी के अधिकारियों से कहा था कि मोहल्ले की गलियों का काम पूरा करके मुख्य सड़कों पर काम करें पर आमजन का मामला होने के बावजूद कंपनी मनमर्जी से काम कर रही है।
-प्रेम स्वामी, पार्षद, वार्ड 31

दस दिन में काम शुरू करने की बाध्यता
किसी भी जगह काम शुरू करने के बाद दस दिन में काम शुरू करने की बाध्यता है। इससे विलंब करने पर जुर्माने का प्रावधान है। संबंधित इलाके में जल्द ही काम पूरा करवाया जाएगा।
दलीप गौड़, अधीक्षण अभियंता, आरयूआईडीपी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग