लीपापोती, फिर भी साधी चुप्पी
गंगासिंह चौक और मल्टीपरपज स्कूल के पास आरयूबी की दीवारों पर रंगाई और पुताई के नाम पर हजारों रुपए का बजट बेवजह खर्च करने के संबंध में किसी भी जन प्रतिनिधि ने सवाल नहीं किया है। यहां तक कि इन आरयूबी के पास नगर परिषद में 50 पार्षदों की आवाजाही दिनभर रहती है, लेकिन वे भी मौनी बाबा बन गए हैं। इधर, समाज में जागरूकता का दावा करने वाले अधिवक्ता भी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं विभिन्न संगठन कलक्ट्रेट पर समस्याओं के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं, वे भी आंखों के सामने हो रही लीपापोती से अनजान बने हुए हैं।