15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : राजनीति से पहले समाज का महत्व

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा है कि समाज से बड़ा देश में कोई संगठन नहीं है।
2 min read
Google source verification
seminar

seminar

श्रीगंगानगर.

श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा है कि समाज से बड़ा देश में कोई संगठन नहीं है। समाज राजनीति से भी बड़ा होता है। जो सरकारें समाज हित में काम नहीं करती समाज उन्हें विदा कर देता है।वे रविवार को मीरा चौक स्थित गौतम आश्रम भवन में महासभा के जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। जोशी ने कहा कि सभी समाज संगठित हो रहे हैं परन्तु एकता के मामले में ब्राह्मण सबसे कमजोर हैं। वे अपने आप में शक्ति पैदा करें और एकजुट होकर अन्याय का मुकाबला करें। किसी भी सूरत में आपस में फूट नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जीवन पर्यन्त समाज हित में काम करने का वादा किया।


महासभा के उपाध्यक्ष गौरीशंकर पंचारिया ने कहा कि समाज संगठित हो रहा है परन्तु इस प्रकार के सम्मेलनों में मातृशक्ति की कम उपस्थिति कहीं न कहीं हमारी कमजोरी उजागर करती है। इसे दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महासभा ने समाज के शैक्षिक उत्थान के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया है जिसमें दो करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। इस राशि से समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का आर्थिक सहयोग किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव प्रद्युम्न जोशी ने समाज में हो रहे सामूहिक विवाह समारोहों और युवक-युवती परिचय सम्मेलनों के बारे में बताया।


कार्यक्रम में युवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मेघराज उपाध्याय, गौतम आश्रम समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जाजड़ा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीटा शर्मा,श्रीगंगानगर तहसील अध्यक्ष शम्भुदयाल वत्स, विजयनगर तहसील अध्यक्षराजाराम जाजड़ा, अनूपगढ़-रावला-घड़साना तहसील अध्यक्ष धर्मचन्द उपाध्याय, जिला सभा के उपाध्यक्ष हुकमचन्द समरसोत सहित जिले के सभी कस्बों सहित हनुमानगढ़, बीकानेर और पंजाब-हरियाणा से भी समाज बंधु पहुंचे। इससे पहले जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा (पंचारिया) जिलाध्यक्ष ने स्नेह मिलन में आए समाज बंधुओं का स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी की ओर से समाज को शिक्षा के लिए दिए गए 21 लाख रुपए के सहयोग की प्रशंसा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जोशी ने बालकृष्ण पंचारिया, वेदप्रकाश जोशी (रोहतक) और रोबिन जाजड़ा (मलोट ) को महासभा में शामिल करने की घोषणा की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग