
Sri Ganganagar News Update : जिले के सूरतगढ़ में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के मकान को तोड़ दिया। प्रकरण के अनुसार 22 अगस्त की शाम वार्ड पांच में एक किराए के मकान में रहने वाला दंपती दिहाड़ी मजदूरी पर गया था। घर में उसकी आठ माह की बच्ची व चार वर्षीय बच्ची अकेली थी। इस दौरान रिश्ते में लगने वाला नाना घर आया और चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीगंगानगर की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
सिटी थानाधिकारी दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस जाब्ता सोमवार को गांव में पहुंचा और वहां नगरपालिका के कर्मियों के दस्ते के सहयोग से आरोपी के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सिटी थानाधिकारी दलीप ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार इस मामले में आरोपी के वार्ड पांच में स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त करने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस जाब्ता व नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया।
Updated on:
03 Sept 2024 04:11 pm
Published on:
03 Sept 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
