30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#weather धुंध के आगोश में पूरा इलाका

- धुंध के आगोश में पूरा इलाका यातायात हुआ बाधित - कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो जने घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 2 Nov 2017, 4:55 PM IST

#weather sriganganagar weather update

धुंध के आगोश में गुजरते वाहन व रेगिस्तान का जहाज

मिर्जेवाला (श्रीगंगानगर) श्रैत्र में जनवरी दिसंबर में आने वाली धुंध इस बार नवंबर माह में भी आ गई है। धुंध इतनी अधिक थी कि यातायात बाधित हुआ है। धुंध ने वाहनों की रफ्तार घटा दी धुंध सुबह 10:00 बजे हटी ओर सूर्यदेव ने दर्शन दिए इसके बाद यातायात सुचारु रुप से शुरू हो पाया धुंध के कारण रोडवेज की बसें और प्राइवेट वाहनों की समय अनुसार लेट हुई है। धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइट जला कर चलना पड़ा धुंध का पानी पेड़ों की टहनियों से नीचे टपकता हुआ भी देखा गया उधर किसानों का मानना है कि सरसों की फसल को फायदा है।

Video: गुर पूर्व के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी का आयोजन

धुंध से कई वाहनों के टकराने की आशंका भी बनी रही लेकिन कोई दुर्घटना नहीं घटी लोगों का कहना है कि जनवरी और दिसंबर माह में इतनी तेज धुंध आती है। लेकिन इस बार नवंबर के पहले पखवाड़े में भी जबरदस्त धुंध देखने को मिली है। धुंध के कारण लोगों का जनजीवन पर भी असर पड़ा लोगबाग घरों से निकलते समय सवेटर और कंबल ओढ़े निकले चाय के होटलों पर भी भीड़ रही है।

डेमो से सिखा रहे मेडिकल तकनीक

अचानक पशु आने से दुर्घटना ग्रस्त हुई कार दो जने घायल


रामसिंहपुर, सूरतगढ अनूपगढ निर्माणाधीन सड़क पर बुधवार रात करिबन नौ बजे जीएसएस के पास अचानक पशु आने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो जने घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पंहुची पुलिस ने दोनों को रामसिंहपुर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। घायलों को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करिबन नौ बजे विनोद पुत्र रामनारायण निवासी धांधड़ा व राजूराम पुत्र शेराराम जाति नायक निवासी धांधड़ा श्री विजयनगर से रामसिंहपुर की ओर आ रहे थे।

Video: चोरियों के विरोध में व्यापारियों का बाजार बंद आज

सूरतगढ अनूपगढ निर्माणाधीन सड़क पर जीएसएम के पास अचानक पशु आ जने से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार सवार दोनों जने घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरो की भीड़ लग गई। निजी वाहन से घायलों को रामसिंहपुर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। मामूली चोट होने के कारण घायलों को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

प्रेमिका ने परिजनों को नचाया तिगनी का नाच

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़