5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिन्दगी के अंतिम पड़ाव में मतदान करने की चाह नहीं हुई पूरी, बीएलओ ने मृत मानकर काटा वोट

बुजुर्ग मतदान करने पहुंचा तो सामने आया मामला
less than 1 minute read
Google source verification
जिन्दगी के अंतिम पड़ाव में मतदान करने की चाह नहीं हुई पूरी, बीएलओ ने मृत मानकर काटा वोट

रायसिंहनगर. बुजुर्ग निरंजन  सिंह ।

रायसिंहनगर. बूथ लेवल अधिकारी की गफलत के चलते जिन्दगी के आखरी पड़ाव में 95 वर्षीय बुजुर्ग निरंजन ङ्क्षसह की मतदान करने की इच्छा अधूरी रह गई। निकटवर्ती गांव ततारसर निवासी 95 वर्षीय निरंजन ङ्क्षसह उस समय हैरान रह गया जब वह मतदान करने पहुंचा तो संबंधित अधिकारियों ने उसे मृत बता दिया। बुजुर्ग के अनुसार वह अभी जीवित व स्वस्थ है। वह पांच दशक से गांव में ही निवास कर रहा है। इससे पूर्व गत चुनावों में वह मतदान करता रहा है। बुजुर्ग के परिजनों ने जब इस संबंध में बीएलओ से पूछताछ की तो बीएलओ लालचंद ने बताया कि कुछ समय पहले निरंजन ङ्क्षसह की पत्नि की मौत हो गई थी। मानवीय भूल के चलते उसकी पत्नि के साथ बुजुर्ग निरंजन ङ्क्षसह का भी वोट कट गया। परिजनों ने रिटर्निंग अधिकारी भारती फूलफकर को इस संबंध में सूचना दी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से दोषी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग