12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी दोनों की जान, दो मोटरसाइकिल भिड़े, दोनों चालकों की मौत

मटीलीराठान थाना इलाके में बीस जैड से आगे टेल के पास मंगलवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
accident

accident

श्रीगंगानगर.

मटीलीराठान थाना इलाके में बीस जैड से आगे टेल के पास मंगलवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस व लोगों का कहना है कि यदि दोनों ने हेलमेट पहने होते तो जान बच सकती थी।

Video : छात्रा के अपहरण और यौन शोषण के दोषी को 15 वर्ष कठोर कारावास

मटीलीराठान थाना प्रभारी कुलदीप सिंह चारण ने बताया कि कमीनपुरा निवासी अमृतपाल (27) पुत्र जगदीश सिंह बाइक पर श्रीगंगानगर से गांव की तरफ आ रहा था।वहीं, 31 एफ गुलाबेवाला निवासी इकबाल सिंह (55) पुत्र मेहर सिंह बाइक पर श्रीगंगानगर जा रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे बीस जैड से आगे टेल के पास गाय को बचाने के फेर में तेज गति में चलती दोनों बाइक्स की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जमा ग्रामीणों व वहां पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोपहर बाद मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजन ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिए।

चोरी की बिजली से चल रहे थे एसी, दो लाख से अधिक जुर्माना लगाया

तेज गति में टकरा गए दोनों के सिर
- पुलिस, परिजनों व एम्बुलेंस वालों ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत के दौरान दोनों बाइक सवारों के सिर एक दूसरे से टकरा गए। सड़क पर गिरने से भी सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिससे दोनों के चेहरे बिगड़ गए और उनको पहचानने में भी दिक्कत हुई।

Video : दीपक पर भी महंगाई की मार, घट गया आकार

एक 70 तो दूसरी 90 से ऊपर

- पुलिसकर्मियों व मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक्स की रफ्तार बहुत तेज थी। एक बाइक की रफ्तार करीब सत्तर किलोमीटर प्रति घंटा व दूसरी बाइक की करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग