25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
अफीम सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कार जब्त

घड़साना. नई मंडी थाना में अफीम सप्लायर गिरफ्तार दो युवक।

घङसाना. घङसाना क्षेत्र में अफीम सप्लाई करने आए दो युवकों को पुलिस ने मंगलवार के रात्रि को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है। दोनों आरोपी युवक बीकानेर जिले के दंतौर कस्बे के रहने वाले है।सीआई जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि भारत माला नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान सूचना मिली थी, कि कार में सवार अज्ञात युवक नशे की वस्तु सप्लाई कर रहे है। तब जानकारी जुटा कर उनके नेतृत्व कांस्टेबल हीरालाल मीणा, गोपीराम, शंकर गोदारा, मनोज की टीम ने अनूपगढ़ रोड पर एक कार का पीछा कर रुकवाया। कार में युवकों की तलाशी ली तो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी दंतौर से आए थे। पूछताछ करने पर एक आरोपी ने अपना नाम दंतोर निवासी सतवीर पुत्र भूपराम मेघवाल तथा दूसरे ने सुरेंद्र कुमार पुत्र कृष्ण लाल मेघवाल बताया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस अधीक्षक के आदेशो पर मामले की जांच के लिए दोनों आरोपियों व पत्रावली रावलामंडी थानाध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी को सौंप दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग