23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के UG-PG कॉलेजों में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे इतने मार्क्स, जानें कब से शुरू होगा Online Admission Process

Rajasthan College Admission: इस वर्ष भी दाखिले के लिए आवश्यक अंक निर्धारित किए गए हैं। यूजी स्तर पर बीए और बीकॉम के लिए 48 प्रतिशत, जबकि बीएससी के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Apr 2025, 1:41 PM IST

UG_PG Online Admission 2025-26: श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के 556 से अधिक यूजी और पीजी कॉलेजों में प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) के लिए ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया जून के पहले पखवाड़े से शुरू होने जा रही है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने दाखिला नीति बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस साल की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को ई-मित्र या कंप्यूटर-लेपटॉप का उपयोग करके खुद से फॉर्म भरने की सुविधा मिलेगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर प्रथम) के लिए आवेदन 1 से 10 जून तक भरे जा सकेंगे। यह प्रक्रिया जून के दूसरे पखवाड़े तक जारी रहेगी। सत्र 2025-26 की शुरुआत 1 जुलाई से होने की संभावना है। इस वर्ष भी दाखिले के लिए आवश्यक अंक निर्धारित किए गए हैं। यूजी स्तर पर बीए और बीकॉम के लिए 48 प्रतिशत, जबकि बीएससी के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। पीजी स्तर पर एमए/एमकॉम प्रीवियस के लिए 48 और एमएससी प्रीवियस के लिए 55 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें : बालिका स्कूलों के लिए आई अच्छी खबर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कार्यक्रम में ये हो गई बड़ी घोषणा

मई में प्रवेश नीति जारी नहीं की गई,तो प्रवेश में विलंब होगा

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि यदि मई में प्रवेश नीति जारी नहीं की गई, तो प्रवेश कार्यक्रम में विलम्ब हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए निदेशालय ने सभी कॉलेजों से सुझाव मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विदित है कि पिछले वर्ष भी यही स्थिति थी,जब 7 जून को प्रवेश नीति जारी की गई थी। इस कारण दाखिलों की प्रक्रिया जुलाई से अगस्त तक चली थी। ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया भी आसान की जाएगी ताकि विद्यार्थियों को कोई दिक्कत नहीं आए। हालांकि,लॉ कॉलेज के छात्रों को बैंकर्स चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से फीस जमा करवानी होगी।

प्रवेश समितियों का गठन भी होगा

शिक्षा निदेशालय की इस तैयारी से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। शैक्षिक अवकाश 1 मई से शुरू होगा और इसके साथ ही कॉलेजों में प्रवेश समितियों का गठन भी किया जाएगा। विद्यार्थियों की मांग पर शिक्षा निदेशालय ने यह प्रक्रिया शुरू की है।

यह भी पढ़ें : Govt Jobs: स्वास्थ्य विभाग में जल्द 20000 पदों पर होगी भर्ती, युवाओं को मिलेगा रोजगार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग