5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: …कहीं कट ना जाए ‘विद्युत कनेक्शन’

श्रीकरणपुर विद्युत विभाग पर बढ़ा बकाया का भार, बिल नहीं भरने पर एक सप्ताह में कटे सवा सौ कनेक्शन, अधिकारियों ने बैठक लेकर दिए निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 14 Nov 2017, 4:52 PM IST

expensive bills of electricity

expensive bills of electricity

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

श्रीकरणपुर. विद्युत विभाग पर बकाया का भार इतना बढ़ गया है कि अब बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। यही कारण है कि बिल नहीं भरने पर बीते एक सप्ताह के दौरान कस्बे में करीब सवा सौ विद्युत कनेक्शन काट दिए गए। उधर, विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल सिंगल ने शुक्रवार को एईएन पुष्पिद्र सिंह व जेईएन अनिरुद्धपाल सिंह सहित लाइनमैन व अन्य कार्मिकों की बैठक लेकर बकाया राशि की वसूली शीघ्र करने के लिए पाबंद किया।

Video : मच्छरों से परेशान बच्चे, अधूरे पड़े सिस्टम में भरे पानी पर पनप रहे मच्छर

करीब दो करोड़ की लेनदारी! विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) अजय गुप्ता ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं पर अब तक करीब दो करोड़ ५ लाख रुपए बकाया हैं। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में अप्रेल से अक्टूबर तक १७ लाख ६४ हजार रुपए के बिल बकाया होने पर १८९ कनेक्शन काटे गए। वहीं नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लगभग साढ़े सात लाख रुपए की बकाया राशि होने पर करीब सवा सौ कनेक्शन काटे गए हैं।

Video: पद्मावती के विरोध में फूंक दिया संजय लीला भंसाली का पुतला

सूचना दिए बगैर ही काट दिया कनेक्शन विभागीय कार्रवाई का शिकार हुए लोगों का कहना है कि विद्युत संबंध विच्छेद करने से पहले उन्हें किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। एक्सईएन अनिल सिंगल ने बताया कि पिछला बिल नहीं भरने पर संबंधित लाइनमैन उपभोक्ता को सूचना देता है। वहीं, बिल पर छपी चेतावनी के मुताबिक निर्धारित तिथि तक बिल नहीं भरने पर १५ दिन बाद विद्युत संबंध विच्छेद किया जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए लोगों को सूचना दी जाती है।

Video : चुनिंदा डॉक्टरों के भरोसे रोगी, राजकीय जिला चिकित्सालय में बढऩे लगी ओपीडी