केसरीसिंहपुर निकटवर्ती गांव 8 एस के घर में बुधवार को कमरे में रखे गैस सिलेण्डर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कमरे में रखा घरेलू सामान, बिस्तर, चारपाई, कपड़े व नकद रुपए आग की चपेट में आने से जल कर स्वाह हो गए। परिजनों को आग लगने का पता उस समय लगा जब घर की एक महिला ने चाय बनाने के लिए कमरे को खोला। घटना के समय परिजन गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर के मालिक श्योपतराम ने बताया कि पूरा परिवार गांव में ही एक मकान के निर्माण में दिहाड़ी पर गए हुए थे।