26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माँ की मौत के बाद शराबी पिता ने बेटी की लूटी इज्जत,कोतवाली में रो-रोकर सुनाई आपबीती

यूपी के बाँदा में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक बेटी ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुक़दमा पंजीकृत कराया है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 24 Sep 2022, 5:20 PM IST

banda.png

बांदा पुलिस कोतवाली

यूपी के बाँदा में बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक बेटी ने अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुक़दमा पंजीकृत कराया है । पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर मुक़दमा पंजीकृत करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है । वही शराब के नशे में झगड़े के दौरान जून महीने में युवती की माँ ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद से आरोपी पिता अपनी बेटी पर गंदी नजर रखता था ।

मामला बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले का है जहाँ की निवासी 18 वर्षीय युवती ने इसी वर्ष कक्षा 12 पास किया है । आज युवती घर से मौका देखकर शहर कोतवाली पहुँची। वहां अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए मुक़दमा पंजीकृत कराया है । युवती ने 17 सितम्बर को अपने पिता पर शराब के नशे में बलात्कार करने का आरोप लगाया है ।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर : मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के छात्र गांव गांव जा करके देंगे गरीब बच्चों को फ्री में कम्प्यूटर शिक्षा

पीड़िता ने बताया की जून के महीने में उसके पिता और माँ का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद माँ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद से उसका पिता मुझ पर गन्दी नजर रखता था। 17 सितम्बर को वह घर में अकेली थी, उसकी दादी व तीन छोटी बहनें गांव और अन्य जगह गई थीं ।

रात में सोते समय पिता ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया है, शोर मचाने का प्रयास करने पर पिता ने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे वह सहमी रही है,आज वह किसी तरह कोचिंग के बहाने घर से निकलकर कोतवाली आई और मुक़दमा पंजीकृत कराया है।

वहीं पीड़िता के मामा ने आरोप लगाते हर कहा कि पीड़िता चार बहनें हैं। पीड़िता के पिता ने पुत्र न होने से अपनी पत्नी को जहर खिलाकर मार दिया था, हालांकि उस समय उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। न्यायालय से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रयास किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें: आरोपी के घर बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस तो थाने में किया सरेंडर, मंगेतर के सामने युवती से की थी छेड़खानी

इस मामले में सीओ सिटी अंबुजा सिंह ने बताया की बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया था जिसपर जाँच उपरांत युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर मुक़दमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।