
bagger women
कालेधन के खिलाफ पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक का असर दिखने लगा है। 500 और 1000 के पुराने नोट पर रोक से बाद भ्रष्टाचारी इसे जहां-तहां फेंक रहे हैं।
पुणे में कचड़ा बीनने वाली एक महिला को कूड़े के ढेर में लाखों रुपये मिले। पूरा मामला पुणे के डेक्कन मार्ग के कंचन लेन पर लॉ कॉलेज के पास का है।
यहां कूड़ा बीनने के दौरान शांताबाई को कूड़े के ढेर में डेढ़ लाख से ज्याद रुपये मिले, लेकिन वहां के पैसे निकालते समय एक रिक्शे वाले की नजर शांताबाई पर पड़ गई और वो तकरीबन एक लाख रुपया उससे छीनकर फरार हो गया। बाद में महिला बचा हुआ सार पैसा लेकर थाने पहुंची।
गिनती करने पर 52 हजार रुपये निकले। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर यहां पैसे फेंक कर कौन गया।
Published on:
11 Nov 2016 07:01 am
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
