सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्टून पोस्ट करना मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के एक अधिकारी को भारी पड़ गया। ऐसा करने पर उसके खिलाफ गोटेगांव विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ कैलाश जाटव ने पुलिस थाने में एक आवेदन देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का अनुरोध किया है।