महाराष्ट्र के नागपुर में रहने वाले एक 28 वर्षीय शख्स को तब कार्डियक अरेस्ट हुआ, जब वह अपनी प्रेमिका के साथ एक लॉज में संबंध बना रहा था. इस घटना में उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान अजय पारटेकी (Ajay Parteki) के तौर पर हुई है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नर्स का काम करने वाली 23 वर्षीय प्रेमिका और अजय दोनों ने रविवार शाम को सावनेर (Saoner) के एक लॉज में मिलने का प्लान बनाया था।